मशहूर गायक राजू पंजाबी का 40 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

हिसार | हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे | उनका 40 साल की उम्र में निधन हो गया है | राजू पंजाबी ने मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली | स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजू लगभग 10 दिन से बीमार चल रहा था | जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थे | लेकिन उनके तबीयत में कोई सुधार नहीं आया | अपने आखिरी वक्त पर राजू पंजाबी की तबीयत इस हद तक बिगड़ गई कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाना पड़ा | इसके बाद गायक में सुधार के लक्षण दिखे और उन्हें कुछ समय के लिए घर भेज दिया गया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया |।राजू पंजाबी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मशहूर लोक सिंगर थे | उन्हें देसी-देसी, अच्छा लागे से और तू चीज लाजवाब जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है |

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *