पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश की सोनिया अख्तर अपने प्यार के लिए आयीं भारत, जानिए खबर

नोएडा (जरा हटके) | पाकिस्तान की सीमा हैदर, दक्षिण कोरिया की किम बोह नी के बाद अब बांग्लादेश की सोनिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे के साथ भारत पहुंची है। भारत नोएडा में उन्होंने अपना कदम रखा | सोनिया अख्तर ने तीन साल पहले नोएडा के सौरभ कांत तिवारी से शादी की थी। बांग्लादेश से नोएडा आई सोनिया अख्तर अपने पति के साथ नोएडा में रहना चाहती है। शादी के कुछ महीनों बाद सौरभ कांत तिवारी ने सोनिया को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था। वहीं, सोनिया ने अब आरोप लगाया है कि सौरभ कांत ने भारत में दूसरी महिला से शादी कर ली है। अपने एक साल के बच्चे के साथ वह नोएडा आकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। बांग्लादेशी महिला ने पुलिस को बताया कि सौरभ कांत तिवारी ने 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ बांग्लादेश में निकाह किया था। उसके बाद वह उसे वहां छोड़कर भारत आ गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ पहले से ही शादीशुदा था। सोनिया अख्तर ने बताया कि सौरभ कांत तिवारी बांग्लादेश में 6 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक रहा। वह ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *