भारतीय महिला टीम एशिया में शिखर पर

खेल कोना | हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार वनडे प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *