बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


Ad 7

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में बैंक लगाएंगे स्टॉल, सरकारी योजनाओं और किसान क्रेडिट कार्ड के प्रति करेंगे जागरूक: मुख्य विकास अधिकारी

पौड़ी: विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग गतिविधियों, वार्षिक ऋण योजना 2026-27, ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक अधिकारियों को ऋण-जमा अनुपात में सुधार लाने और ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को सीडी रेशियो बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल किया जाए। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के साथ लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
बैठक में कृषि, एमएसएमई और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण वितरण की समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, केंद्र सरकार की बीमा योजनाओं, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और होम स्टे योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को ऋण वितरण में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। श्रीनगर में आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर उन्होंने सभी बैंकों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। उन्होंने बैंकों को यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने को कहा।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक विवेक कुमार उपाध्याय, लीड बैंक अधिकारी किशन सिंह रावत, आरबीआई के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर भारत आनंद, आरटीसी निदेशक आशुतोष ममगाईं, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड हिमांक शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *