कर्मयोगी सेवा संस्थान ने 119 लावारिस लोगों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया

हरिद्वार। राजस्थान के कोटा जिले से श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान 119 लावारिस लोगों की अस्थियों का अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचा। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के बाद विधि विधान से लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। संस्था अभी तक 24 बार लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर चुकी है। रविवार को श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी और संस्था के सदस्य अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित हंसराज मेघराज राजगुरु के पौत्र नरेश प्रधान ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। संस्था 2008 से लावारिस लोगों की अस्थियां विभिन्न स्थानों से एकत्रित कर हरिद्वार गंगा में प्रवाहित करने का कार्य कर रही है। संस्था अभी तक कुल 6317 लावारिस लोगों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर चुकी है।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *