खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत


Ad 8

सतपुली/पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी गांव के पास सवारियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार लोग रिखणीखाल क्षेत्र के भंगलवाण गांव के रहने वाले थे। इनमें कोटनाली भंगलवाण के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि महिलाएं ‘दीदी-भुली’ योजना के फॉर्म भरने और बैंक संबंधी कार्यों के सिलसिले में सिद्धखाल गई थीं। वहां से वापस लौटते समय सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए ले जाने के लिए हेली सेवा की मांग की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *