उत्तरकाशी में चार धाम यात्रा से सीमित संख्या को पूर्णत् समाप्त करने की मांग रखी गई

आज उत्तरकाशी में चार धाम यात्रा को लेकर श्री गंगोत्री मंदिर समिति, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, बस यूनियन, संयुक्त संरक्षण समिति, एवं समस्त पदाधिकारी के द्वारा जिलाधिकरी श्री प्रशांत आर्या को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन एक स्वर में चार धाम यात्रा से सीमित संख्या को पूर्णत् समाप्त करने की मांग रखी गई। इसके अलावा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा, उसके मरम्तिकरण के लिए BRO के खिलाफ आवाज उठी। चार धाम यात्रियों को यात्रा मार्गों पर विभिन्न पुलिस बैरियर पर ना रोका जाए, बेर्रिएर हटाए जाए गंगोत्री से गोमुख ट्रैकिंग पर डेढ़ सौ से बढ़कर 500 पर्यटकों के लिए खोला जाए।। यात्रा के समय हिना बेर्रिएर में स्थानीय टैक्सी वालों को ना रोका जाए।। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।। इन सभी मांगों को लेकर जिलाधिकारी महोदय को अवगत करवाया गया कि उपरोक्त मांगे न मानें जाने पर 25 April को चार धाम यात्रा को ठप, बंद किया जायेगा।। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूडा, सचिव सुभाष कुमाई, अध्यक्ष संयुक्त संरक्षण समिति अशोक सेमवाल, बस यूनियन श्री गजेंद्र रावत, शैलेश सेमवाल, श्री अजय पुरी, श्री कुशाल नेगी, अनिल नौटियाल, श्री रमेश सेमवाल श्री कुशाल नेगी, सुरेश राणा, धीरज सेमवाल, कलम सिंह राणा, बलवंत राणा, टैक्सी यूनिन अध्यक्ष आनीष नेगी, चंद्रवीर रावत, सहित समस्त पर्यंटन हितधारक शामिल रहे।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *