श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान

देहरादून-  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 34वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पार्षद संतोख सिंह नागपाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कालिका मंदिर मार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत दरबार में आयोजित किया गया । संजीव विज (मीडिया प्रभारी, भाजपा) द्वारा बताया गया कि आयोजन में मुख्य रूप से राजपुर रोड विधानसभा विधायक खजान दास, देहरादून नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल, पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनिल गोयल एवं महानगर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, हरीश डोरा, अर्चित डावर, सुनील मैसन व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विशाल गुप्ता, वैभव अग्रवाल पार्षद, विजय कोहली, योगेश व्यास, हरजीत सिंह, सतीश साहनी, रमन अलग, चंदन दुआ, तरनदीप सिंह मनी, दीपक ग्रोवर आदि क्षेत्र के गण मान्य लोगों ने इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से गुरुद्वारा श्री गुरु अमृत दरबार के प्रबंधक कमेटी के समस्त सदस्यों में संजय कुकरेजा, दलजीत सिंह, भूषण साहनी, मनोज साहनी, सतीश साहनी, अनित ननकानी, , श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ब्लड बैंक टीम के समन्वयक अमित चंद्रा के नेतृत्व में इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 230 (दो सौ तीस) यूनिट रक्त का संग्रह किया गया । संतोख नागपाल द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *