रुद्रपुर। चैकी आवास विकास क्षेत्र रविन्द्र नगर में एक दुकान से 40 हजार रूपए की नगदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया। पीडित सीओ सिटी अनुषा बडोला के पास पहुंच गया। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस की बजाय रुद्रपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मिली जानकारी के मुताबिक रविन्द्र नगर निवासी अमित कुमार बुधवार को सीओ सिटी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने सीओ को एक प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा और सीओ को बताया कि उसकी कालोनी में ही दुकान है। 12 अक्टूबर को रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। साथ में नजदीक रिश्तेदार भी था। बताया कि उसने कपड़े बदल कर पेंट कुंडी पर टांग दी। बताया कि पता नहीं रिश्तेदार दुकान की चाबी निकालकर एक दुकान पर गया। सुबह को पता चला कि 40 हजार की गायब है। दुकान स्वामी ने रिश्तेदार पर नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दुकान स्वामी ने सीओ को बताया कि उसकी तहरीर पर आवास विकास पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। सीओ सिटी ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश करने की बजाय रुद्रपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।