सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

देहरादून। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार चिकित्यालय में चल रहा है। रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर में बोलेरो टैक्सी वाहन खाई में गिरने से दो की मौत जबकि एक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार के बाहादराबाद थाना क्षेत्र में ऑटों व बाइक की जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो इस दुर्घटना में घायल हो गए।

गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़े हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर थाना गुप्तकाशी टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

गौर हो कि पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन संख्या यूके 13 टीए 0386 में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। जिनमें सुनील पुत्र वसुदेव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक), दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी, जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम उछोला बैठे थे। वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गिर गया था, जिनमें सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी। मौके पर पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौत की सूचना पर मृतक परिवर में मातम छाया हुआ है।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *