प्लूनेक्स ओरिजनल प्रोडक्शन द्वारा शुभ सहोता का पंजाबी गीत लॉन्च हुवा

देहरादून। प्लूनेक्स ओरिजनल प्रोडक्शन ने शुभ सहोता का एक पंजाबी गाना नवी बीमारी.. यू ट्यूब पर लॉन्च किया है जिसमे मुख्य रूप से शुभ सहोता और ईशा नेगी ने अभिनय किया, गाने के बोल, कंपोजिशन और म्यूजिक भी शुभ सहोता ने ही बनाया है, कोरियोग्राफी सोनाली व सौरभ थापा ने की है तथा डायरेक्शन सिद्धार्थ शर्मा ने दिया है, म्यूजिक एल्बम के निर्माता अजय ढौंडियाल और रघुवीर सिंह है। गाने की लॉन्चिंग कर शुभ सहोता ने प्रेस कान्फ्रेस कर मीडिया को बताया कि यह गाना मुख्य रूप से देहरादून के ग्राफिक एरा तथा सिद्धार्थ कॉलेज में शूट किया गया है, यह प्रोडक्शन हाउस उत्तराखंड के युवाओं को प्रेरित करेगा और यह नई प्रतिभाओं को अपने शहर में ही न्यू म्यूजिक एल्बम और पिक्चरों के माध्यम से मौका देगा।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *