सुपर स्टार सलमान खान को डेंगू हुआ , अब कौन करेगा बिगबॉस, देखिये खबर

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और रियलिटी बिग बॉस के प्रसंशकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में आईं खबरों के मुताबिक अभिनेता कुछ दिनों तक बिग बॉस में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, एक्टर की तबीयत खराब होने की वजह से फैंस को बिग बॉस सलमान खान के बिना ही देखना पड़ेगा। इतना ही नहीं उनकी जगह अब इस शो को मनोरंजन जगत का एक दूसरा कलाकार होस्ट करने वाला है। खबरों के मुताबिक अभिनेता सलमान को डेंगू हो गया है, जिसकी वजह से वह बिग बॉस को होस्ट नहीं कर पाएंगे। इस दौरान बिग बॉस को मशहूर फ़िल्म मेकर करम जौहर होस्ट करेंगे |

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *