टीवी एक्टर वैशाली ठक्कर की आत्महत्या

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में TV सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से करियर की शुरुआत की थीं। इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था, जिससे वह बहुत फेमस हो गई थीं। अभी तक की जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *