बर्फीले तूफान में फंसे 29 पर्वतारोहियों मे से 10 की मौत

उत्तरकाशी / देहरादून | बर्फीले तूफान में उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पहाड़ की चोटी पर फंसे 29 पर्वतारोहियों में से 10 की मौत हो गई है। विदित हो कि ये पर्वतारोही अपने अभियान के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। सभी पर्वतारोही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के हैं। ये सभी पर्वतारोहण की ट्रेनिंग ले रहे थे। ताजा जानकारी के मुताबिक 29 में से 10 पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। बचे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि पर्वतारोहियों को बाहर निकालने के लिए एनआईएम की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षा मंत्री से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *