उत्तराखण्ड : पेपर लीक मामले मे मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 21 नकल माफियों पर गैंगस्टर एक्ट में किया मुकदमा दर्ज

देहरादून | मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था, इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर आज थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणो की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी |

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *