पुजारी ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यो को उतारा मौत के घाट

ऋषिकेश | ऋषिकेश के पास रानी पोखरी के शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मुलरूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है, जो कि क्षेत्र मे पूजा पाठ का काम करता था | विदित हो कि आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया। रानीपोखरी नागाघेर में परिवार के लोगों की हत्या करने का आरोपी कई सालों से नागा घेर में रह रहा था। आरोपी पूजा पाठ करता था और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

 

इनको उतारा मौत के घाट

 

बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता

नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी

अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री

अन्नपूर्णा उम्र 10 वर्ष पुत्री

स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 12 वर्ष पुत्री

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *