सामाजिक न्याय संगठन एवं मानवाधिकार ने मनाया रक्षाबंधन

देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने पूरुकुल मे निवास कर रही स्थानीय महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार बड़ी सादगी के साथ मनाया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतिक है, जिसे राखी का त्योहार भी कहा जाता है। रक्षा बंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बंधती और उसके सुखी जीवन की प्राथना करती है। इसके साथ ही बहन बहन से अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। रक्षा बंधन हिन्दुओं को प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत समेत अन्य देशों में भी मनाया जाता है। भगवान विष्णु के पाताल लोक चले जाने से माता लक्ष्मी और सभी देवता बहुत चिंतित हुए। तब मां ने लक्ष्मी गरीब स्त्री के वेश में पाताल लोक जाकर बलि को राखी बांधा और भगवान विष्णु को वहां से वापस ले जाने का वचन मांगा। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा थी। तभी से रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस अवसर पर मधु जैन राजकुमार तिवारी एसपी सिंह घनश्याम वर्मा अमृत बरेट आदि लोग मौजूद रहे।

news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *